बलरामपुर: मार्ग दुर्घटना में एक छात्र की मौत, दो अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। बाइक से परीक्षा देने जा रहे तीन नाबालिग छात्र अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। बाइक चला रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम रसईपुरवा निवासी छात्र जयराम (17 ) जो कि राधा आदर्श बल विद्या मंदिर शिवपुरा में कक्षा 7 का छात्र था। शुक्रवार सुबह जयराम अपनी बाइक पर गांव के ही कक्षा 7 के छात्र मोहित पाठक (13 )तथा कक्षा तीन के छात्र श्रवन (8 ) को लेकर परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में  ददरहवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई ।हेलमेट न पहनने के कारण तीनों छात्रों को गंभीर चोट लगी। बाइक चला रहे छात्र जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल मोहित और श्रवन को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया जयराम के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक  मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है जिसके बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ में बोले राहुल गांधी-21वीं सदी के राजा मोदी इस बार नहीं बन पाएंगे PM

संबंधित समाचार