बहराइच: किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चार घायल, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले मुकेरिया गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के बगल में खड़े किन्नरों के गुट पर दूसरे किन्नरों के हमलावर गुट ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जिसमे चार किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने मे घायलों को लाए जाने पर न मेडिकल कराया। न रिपोर्ट दर्ज की गई। घायलो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल किन्नर नेपाल के निवासी हैं।

4

नेपाल के हाजी विस्मिल्ला शाह उर्फ गुड़िया किन्नर अपने अखाड़े के किन्नरों के साथ शहर स्थित दरगाह आ रहे थे। रिसिया थाने के मुकेरिया गांव में वह जुमे की नमाज को चालक के साथ गए। वह दोनो नमाज पढ़ रहे थे। जबकि मस्जिद के बाहर बगल मे दरगाह थाने के बख्शीपुरा निवासी  किन्नर हसीना उर्फ मुश्कान, नगीना, सना खां, आरती बाहर खड़े उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो वाहन पर सवार होकर किन्नरों का दूसरा गुट पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाए। हमलावरों ने हसीना मुश्कान सहित चारो पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हसीना का हमले में कान फट गया है। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश है। चारों घायलों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष वीवीआईपी डयूटी पर गए थे। पुलिस ने न तो केस दर्ज किया। न ही मेडिकल कराया। घायलों को शहर लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार