International Nurses Day: केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन ने राहगीरों को बांटे हेलमेट, कहा- अमूल्य है मानव जीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीमारों की तीमारदारी नर्सों से बेहतर और कोई कर नहीं सकता। वह जितनी आत्मीयता से मरीज की इलाज के दौरान सेवा करती है वह समाज के लिए एक नजीर है। शायद यही वजह होगी जो उनकों सिस्टर भी कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि केवल अस्पताल में मरीजों की देखभाल तक ही नर्सों का दायित्व सीमित रहता हो, वह अस्पताल के बाहर यानी समाज में भी लोगों के देखभाल और उनके जीवन को लेकर फिर्कमंद दिखाई पड़ती हैं।

3

इसका एक उदाहरण 11 मई को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर दिखाई दिया। जहां भारी संख्या में मौजूद नर्सें बाइक सवार लोगों को हेलमेट देकर उन्हें उनके जीवन और जिम्मेदारी की जानकारी दे रहीं थीं।

दरअसल, रविवार यानी 12 मई को विश्व भर में नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल के याद में मनाया जाता है। 12 मई के दिन साल 1820 में फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था, उन्हें सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं उन्हें ही आधुनिक नर्सिंग का संस्थापक भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में उन्हें लेडी विद द लैंप के नाम से जाना जाता है। यही वजह है कि 12 मई को नर्सों को सम्मान देने के लिए विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है।

4

नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर केजीएमयू नर्सेज़ एसोसिएशन के बैनर तले व एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार की अध्यक्षता में नर्सों ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। केजीएमयू के मुख्य द्वार फ़्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया गया। 

इस नर्सों ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर राहगीरों को हेलमेट भेंट कर उन्हें हेलमेट लगाने के फ़ायदे और ना लगाने के नुक़सान बताये गये। हेलमेट ना लगाने के कारण पूर्व में हुई घटनाओं के चित्रों को दिखाकर उनसे भावनात्मक अपील भी की गई। साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने का विनम्र अनुरोध भी किया गया। पुलिस ने भी इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान किया। 

6

इस दौरान नेत्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. प्रमोद डेविड और जन संपर्क अधिकारी प्रेम कुमार ने आयोजन में पहुँचकर फ़्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा पर पुष्प भेट किया तथा राहगीरों को हेलमेट ना लगाने के नुक़सान व फ़ायदो की जानकारी दी।

नर्सेज़ दिवस पर नर्सों ने राहगीरों को 101 हेलमेट और 11 किलो मिठाई भेट की। इस दौरान संरक्षक प्रदीप गंगवार ने सहायक नर्सिंग अधीक्षकों और सीनियर नर्सिंग ऑफ़िसर्स को कुशल नेतृत्व करने और वार्ड मैनेजमेंट से मरीज़ हित में सकारात्मक निर्णय लेने के गुर सिखाये। साथ ही यह भी कहा कि जीवन से अमूल्य कुछ भी नहीं।

7

एसोसिएशन के महामंत्री जितेन्द्र उपाध्याय ने नर्सेज़ की उपलब्धियों के बारे में बताया वहीं  यदुनंदिनी सिंह ने नर्सेज़ को संवेदनशील रहने और मरीज़ हित का संदेश दिया। आउटसोर्सिंग पर तैनात अभिमन्यु यादव ने फ़्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन चरित्र की जानकारी दी। 

6

कार्यक्रम में नर्सिंग संवर्ग से ज्योति भंडारी, विभा, कंचन, सुनील कुशवाह, मन्ना मिश्रा, सुजीत, संजय वर्मा, हेमंत, संदीप चौधरी, एन्सी वर्गीश, प्रीति, सुष्मिता, साधना, प्रियंका शर्मा, सुषमा, अवंतिका, अमिता श्रीवास्तव, रंजना, माया राजपूत, निर्मला इत्यादि सैकड़ो नर्सिंग ऑफ़िसर्स उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने औरैया में किया रोड शो, बोले- BJP सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और कितना अन्याय किया

संबंधित समाचार