सुलतानपुर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरापुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। कस्बे में बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर के सामने रख कर यातायात बाधित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने समझा बुझाकर यातायात बहाल किया। करीब दो घंटे तक यातायात रहा बाधित।

सूरापुर चौक से चंद कदम दूर कादीपुर रोड पर तवक्कलपुर नगरा निवासी 30 वर्षीय गजेन्द्र पुत्र जवाहिर को उच्च भार वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल गजेन्द्र को लोग कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने लखनऊ बलिया राजमार्ग बाधित कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे। जाम लगभग दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि वाहन व चालक पकड़े गए हैं। चालक की पहचान  एटा जिले के रवि के रूप में की गई है। मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद परिजन मानें और जाम खोला। 

18 - 2024-05-11T182244.414

बिजली मकैनिक था गजेंद्र 
मृतक गजेन्द्र तीन भाइयों में मंझला था। पंखा और लाइट ठीक करने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मृतक की शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। बड़ा भाई जयमाल डेकोरेशन व हाइड्रोलिक का काम करता था, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व उसका एक तरफ का अंग काम करना बंद कर दिया। तब से मृतक गजेन्द्र उसका सहारा बना हुआ था। उसी के भरोसे सहालग में काम होता था।

ये भी पढ़ें -लखनऊ पुलिस के कई अभियानों को बदमाशों का 'नमस्ते'

संबंधित समाचार