चंपावत: चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, जेल भेजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने की घटना सामने आई है। चाचा पर अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुख्यालय चम्पावत से करीब 10 किलोमीटर के एक गांव का मामला है। नाबालिग भतीजी पढ़ाई के लिए शहर में किराये में रहती थी। चाचा पर आरोप है कि उसने 15 वर्षीय भतीजी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर मामला परिजनों को बताया। मामला कोतवाली जा पहुंचा। महिला सेल की प्रभारी मामले की जांच कर रही हैं। 

संबंधित समाचार