सुल्तानपुर : सर्राफा व्यवसायी को घायल कर उड़ा ले गए आभूषण व नगदी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायल व्यवसायी को पुलिस ने भेजा सीएचसी, मेडिकल कालेज रेफर

सुलतानपुर, अमृत विचार: दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी पर दो नकाबपोशो ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया मौका देख उसके पास रखा जेवरात व नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा जहां मौजूद चिकित्सको ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिला बाजार निवासी दिनेश बरनवाल पुत्र बाबूराम की क्षेत्र के गांगूपुर पींथीपुर गांव की बाजार में सरार्फा की दुकान किए हैं। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर रिहायकपुर दुल्हापुर मार्ग से घर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह नचनिया बाबा स्थान के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो नाकाबपोश बदमाशो ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसी बीच हमलावर उसके पास रखा हुआ आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए।

रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय को दी। सूचना पर  पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल को सीएचसी पहुंचाया । जहां घायल के सर से खून रूकना नहीं बंद हो रहा था। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार