सुलतानपुर: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, सदरपुर गांव की घटना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चांदा/ सुलतानपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के सदरपुर गांव स्थित तालाब में रविवार की सुबह दो किशोरों की नहाते समय डूब कर मौत हो गई। सूचना परिजनों के मिली तो गांव में कोहराम मच गया।  घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आनन फानन  में परिजन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव के राजकुमार का बेटा बलवंत (13) और जय प्रकाश गुप्ता का बेटा शिवा (14) गांव के उत्तर तरफ स्थित तालाब में नहाने गए थे। तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया गया है। उसकी जेसीबी से गहरी खुदाई करवाई गई है। बच्चे तालाब की गहराई को समझ नहीं पाए। उतरते ही उसमें डूबने लगे। दोनों की डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

22 - 2024-05-12T162744.862

मृतक शिवा गुप्ता भाई बहन में सबसे बड़ा था। छोटा भाई हैप्पी 12 वर्ष का तो बहन पलक 11 और परी 9 है। मृतक शिवा की मां हेमा गुप्ता घटना के बाद से बेसुध है। बलवंत भी अपने भाई बहनों में बड़ा था। भाई प्रिंस 10 बहन प्रतिज्ञा 7 दिव्या 6 वर्ष की है। बलवंत की मां पूजा का रो रो कर बुरा हाल है। एक साथ दो किशोरों का इस तरह से चले जाने से ग्रामीणों दुखी है। थाना अध्यक्ष चांदा रविंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -Hardoi Loksabha: कार्मिक अपनी ही जेब करेंगे चाय-नाश्ते और खाने का भुगतान, ये मिलेगा भोजन

संबंधित समाचार