बहराइच : आतंकवाद और पाकिस्तान समर्थक है विपक्ष : मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर बोला हमला

मुख्यमंत्री बोले विकास से विपक्षी दलों को है चिढ़

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के पयागपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों खास कर सपा बसपा और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया।उन्होंने विपक्ष को न केवल आतंक और पाक समर्थक बताया बल्कि विकास विरोधी भी करार दिया।

पयागपुर में रविवार को एक ओर आसमान से चिलचिलाती धूप और आग बरस रही थी, वही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने ओजस्वी संबोधन से चुनावी माहौल को भी खूब गरम किया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा राम को काल्पनिक बताने वाले राम और विकास दोनो के विरोधी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को राम और विकास नहीं आतंक वाद और पाकिस्तान पसंद है जबकि हम लोगो को राम ,राष्ट्र और विकास पसंद है।

उन्होंने कहा कि जो राम भक्त है उन्हे ही भारत पर शासन करने का अधिकार है।श्री योगी ने पयागपुर और बहराइच को खानदानी रामभक्त बताते हुए कहा कि यह महाराजा सुहेलदेव की जन्म और कर्मस्थली है और इस चुनाव में जनता समाज को जाति धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने वालों को आड़े हाथों लेते हुए इनकी जमाने जब्त कराने की जनता से अपील की।

सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय,विधायक सुभाष त्रिपाठी,सदस्य विधान परिषद डा प्रज्ञा त्रिपाठी,विधायक अनुपमा जायसवाल,करनेलगंजविधायक अजय कुमार सिंह , कटरा के बावन सिंह और तरब गंज के विधायक प्रेमनारायण पांडेय और विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह,ब्लॉक प्रमुख राकेश पांडेय,अजीत प्रताप सिंह,समय प्रसाद मिश्र और जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता