पूर्वोत्तर रेलवे 20 अक्टूबर से चलाएगा चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रशासन आगामी त्योहारों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-कोलाकाता के बीच तीन जोड़ी और गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच शुरू करेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इनमें यात्रा करने …
लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रशासन आगामी त्योहारों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-कोलाकाता के बीच तीन जोड़ी और गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच शुरू करेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05048 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इस गाड़ी की संरचना में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के दस, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
05050 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी वाया मऊ, बलिया, देसरी 21 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को गोरखपुर से 8 बजे प्रस्थान इस गाड़ी की संरचना में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के दस, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोचों समेत कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
05052 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी वाया नरकटियागंज 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोरखपुर से 11.10 बजे प्रस्थान। 02511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम सेण्ट्रल पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को गोरखपुर से 6.35 बजे प्रस्थान कर इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेजयान के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो व वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच समेत कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
