पीलीभीत: प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, शादी की बात आई तो मांगे 4 लाख
पीलीभीत,अमृत विचार: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। डेढ़ साल बाद भी शादी नहीं की। चार लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। युवती की मां ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव में लखनऊ कलां के एक युवक का आना जाना था। उसने पीड़िता की पुत्री से करीबी बढ़ाई और प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। डेढ़ साल बाद भी शादी नहीं की है। अब आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
जब शादी की बात करने गए तो आरोपियों ने कह दिया कि चार लाख रुपये दे दो फिर शादी करा देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: घनी आबादी के बीच रातोंरात खाली प्लाट बना तालाब, फिर हो गए नर्क जैसे हालात
