अपना बच्चा समझेंगे तभी पूरा होगा निपुण लक्ष्य, लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे शिक्षा विभाग के इस अधिकारी ने कही अहम बातें
अमृत विचार लखनऊ । विद्यालय में जब सभी छात्र-छात्राओं को अपना बच्चा समझकर शिक्षण कार्य करेंगे तभी निपुण भारत मिशन का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। शिक्षकों को पहले का तरीका छोड़ते हुए आज के समय को समझते हुए शिक्षण कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षक को ये बहुत ही समझने की जरूरत है कि बच्चों को कैसे पढ़ायें कि उनका पढ़ाई में मन लगे। ये बात उप शिक्षा समग्र शिक्षा के उप शिक्षा निदेशक व वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेन्द्र सिंह ऐरी ने कही।
वह मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत द्वितीय चरण की जनपद स्तरीय अकादमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप अलीगढ़ एवं हाथरस की संयुक्त कार्यशाला में विशिष्ट अथिति के रूप में शिक्षकों, एआरपी और एसआरजी को प्रशिक्षण देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक संदर्शिका के आधार संरचित शिक्षाशास्त्र सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी एवं एआरपी के स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करते हुये विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए।

सकारात्मक सोच जरूरी
इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने उपस्थित एआरपी व एसआरजी को सकारात्मक सोच रखते हुए प्रशिक्षण एवं शिक्षण से संबंधित बिंदुओं पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालय को समय रहते निपुण लक्ष्य प्राप्ति कर निपुण घोषित करने के लिए रणनीति तैयार की जानी चाहिए।

दोनो जनपदों के विद्यालयों को निपुण बनाने की दिलाई शपथ
वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेन्द्र सिंह ऐरी कहा कि अपने द्वारा गोद लिए विद्यालय को भी ध्यान दिया जाये। उन्होने स्वयं के विद्यालय,विकास खंड व जनपद को निपुण बनाए के लिए कार्य योजना भी बताई। वहीं 2024 25 तक अलीगढ़ व हाथरस के सभी विद्यालयों को निपुण बनाए जाने के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर इरम गुल, मो.फैजान,फैजान साकिब,जितेंद्र ,ऐश्वर्या निपुण सेल टीम, डॉ ऋचा प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कृपा शंकर वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक शिक्षा) ,मंडलीय समन्वयक एमडीएम सुमित गर्ग, डॉ राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े:- यूपी के सरकारी स्कूलों में हर दिन देनी होगी प्रार्थना सभा की फोटो, शिक्षा महानिदेशक ने कहा इन बातों का करना होगा पालन
