राहुल गांधी: संविधान को 'नष्ट' करना और आरक्षण को खत्म करना चाहती है, BJP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोलांगीर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को 'नष्ट' करना चाहती है और आदिवासियों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

ओडिशा के बोलांगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो वह सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर देगी और देश को 22 अरबपति चलाएंगे।

कांग्रेस ने हाथ में पकड़ी हुई भारत के संविधान की प्रति की ओर इशारा करते हुए कहा, ''भाजपा इस किताब को फाड़ना चाहती है लेकिन हम और भारत के लोग उन्हें इसकी इजाजत नहीं देंगे।'' राहुल गांधी ने आशंका जताते हुए कहा, ''अगर भाजपा जीतती है तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाएगा और देश को 22 अरबपति चलाएंगे। इसलिए आम लोगों की सरकार बननी चाहिए।'' 

ये भी पढ़ें- आबकारी घोटाला: अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ाई 

संबंधित समाचार