Kanpur Dehat News: संदिग्ध हालात में बालक की बिगड़ी तबियत, मौत...तांत्रिक पर जादू-टोने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बालक की मौत पर तांत्रिक पर जादू-टोना का आरोप

कानपुर देहात, अमृत विचार। संदिग्ध हालत में हालत बिगड़ने पर परिजन ग्यारह माह के बालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तांत्रिक पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पुर गांव निवासी शैलेश के ग्यारह माह के पुत्र प्रिंस की मंगलवार देर शाम घर में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बालक को मृत घोषित कर दिया और मेमो भेजकर सूचना पुलिस को दी। 

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया और मां मिथलेश, बुआ रीना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले एक तांत्रिक ने उनके बालक प्रिंस पर जादू-टोना किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। 

अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: रिश्ते में लगने वाले भाई ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने अपने पिता की भूमिका पर उठाए सवाल

संबंधित समाचार