बरेली: गर्मी से लोग हुए बेहाल...पारा पहुंचा 40.7 डिग्री, आज से लू का अलर्ट जारी

बरेली: गर्मी से लोग हुए बेहाल...पारा पहुंचा 40.7 डिग्री, आज से लू का अलर्ट जारी

बरेली, अमृत विचार: कुछ दिनों की राहत के बाद तापमान एक बार बढ़ने लगा है। जिले के तापमान में बुधवार को जहां रात के तापमान में गिरावट तो दिन में तेज धूप खिलने से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने 16 से 19 मई तक तापमान 42 डिग्री तक जाने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम दर्ज 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लू का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 16- 19 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हाईटेंशन लाइन की चपेट आए गोवंशीय पशु, तीन की मौत