लखीमपुर-खीरी: तीन लाख रुपए रखे थैले के गायब होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदी पुलिस ने पखवाड़े भर पहले रुपए से भरा थैला चोरी होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मालूम हो कि गांव सिसोकन निवासी मनजीत सिंह 6 मई 2024 को एचडीएफसी बैंक शाखा मोहम्मदी से तीन लाख रुपए निकाले और एक थैले में कर रूपये अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए। बैंक शाखा गेट के पास चाट के ठेले पर बाइक खड़ी कर पानी पीने लगा। इसी बीच किसी व्यक्ति ने रुपए से भरा बैग बाइक की डिग्गी से निकाल लिया और भाग निकला। 

वह पानी पीने के बाद जब वापस आए तो बाइक की डिग्गी खुली देखी। उसमें रखा रुपए से भरा थैला नहीं था। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने पखवाड़े भर बाद रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म