हल्द्वानी: भूमि कब्जाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सत्यनारायण मंदिर के पास शिवपुरी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल पुत्र शिव शंकर लाल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छोटी मुखानी निवासी बृज मोहन कोहली पुत्र खुशी राम कोहली से देवलचौड़ बन्दोबस्ती में जमीन खरीदी थी, जिसकी उन्होंने रजिस्ट्री, दाखिल खारिज कराई थी।

उक्त जमीन पर एक कमरा भी बना है। बृज मोहन कोहली ने हल्दूचौड़ दौलिया लालकुआं निवासी रेखा बिष्ट पत्नी चन्दर सिंह के नाम बंदोबस्ती में एक और रजिस्ट्री की। आरोप है कि रेखा बिष्ट के पति चन्दर बिष्ट ने बृज मोहन कोहली के साथ मिलीभगत कर रजिस्ट्री बैनामे में भूमि की चौहदी और मुख्य मार्ग से भूमि की दूरी को अलग-अलग दर्शाया। सुशील का कहना है कि चन्दर अपनी भूमि की रजिस्ट्री की आड़ में उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने सुशील की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार