देश के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा, गोंडा में बोले अविनाश पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी व सहयोगी दलों के पदाधिकारियों संग की बैठक

गोंडा, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय‌ महासचिव अविनाश पांडेय ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और सभी के बीच समन्वय बनाते हुए गठबंधन की प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अविनाश ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है‌। 

जमुनियाबाग स्थित अब्दुल कलाम आजाद महाविद्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस महासचिव ने सभी पार्टियों के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक को संबोधित‌ करते हुए  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि इस देश और प्रदेश की जनता का गठबंधन के प्रति एक विश्वास है। चौथे चरण के चुनाव के बा़‍द यह साफ हो गया है कि भाजपा की हालत खराब है।

6 

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है‌। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सभी दलों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना आवश्यक हो गया है। 

बैठक को प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, नकुल दुबे व  कैसरगंज लोकसभा के कोऑर्डिनेटर बृजेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, सगीर अहमद खान, सरफराज उर्फ सोनू, कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, रमा कश्यप सहित सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-UP में अब जनता नहीं, माफिया डरते हैं, भदोही में बोले पीएम मोदी- जब से योगी जी आए हैं, पूरा माहौल बदल गया

संबंधित समाचार