जौनपुर: पवन प्लाजा में फंदे से लटका मिला डांस टीचर की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल एक महिला का शव फंदे लटका हुआ मिला। आसपास के लोग इसको लेकर दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
               
मिली जानकारी के अनुसार पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल पर 2013 से कृष्णा मिश्रा उर्फ कृष्णा पंडित जस्ट डांस फाउंडेशन के नाम से डांस क्लास चलते है तथा इसी भवन में रहते है। आज दोपहर उनकी पत्नी खुशबू मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष का शव फंदे से लटकता मिला। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी, फिलहाल इसकी जांच में पुलिस जुटी है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक पर FIR दर्ज, मैकेनिक को पीटने का आरोप

संबंधित समाचार