हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाला शातिर पुलिस और एसओजी के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस धानमिल चौराहा टीपीनगर में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति उतर कर भाग गया।

जबकि दूसरे को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 54 इंजेक्शन बरामद किए गए। मौके से भागे व्यक्ति की मोटर साइकिल व मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी ने अपना मान इस्लामनगर वार्ड 6 तकिया वाली मस्जिद के पास गदरपुर ऊधमसिंह नगर निवासी गुलफाम पुत्र चमन अली बताया। साथ ही बताया कि वह वर्तमान में गौजाजाली उत्तर बनभूलपुरा में रह रहा है। दूसरे फरार आरोपी का नाम अभिषेक आर्या बताया। टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, एसआई श्याम सिंह बोरा, एएसआई राजेन्द्र मेहरा, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्त व हेमन्त सिंह थे। 

संबंधित समाचार