हल्द्वानी: चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अलग हुआ प्रेमी जोड़ा

हल्द्वानी: चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अलग हुआ प्रेमी जोड़ा

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतधार्मिक विवाह की खबर से गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में हंगामा हो गया। हिंदू लड़की के माता-पिता विवाह की खबर मिलते ही एसडीएम कोर्ट पहुंच गए। लड़के के माता-पिता भी पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस के समझाने और हंगामे में दो घंटे गुजर गए। कोतवाली में भी यही स्थिति रही। शाम साढ़े 7 बजे प्रेमी जोड़ा अलग होने पर सहमत हो गया। पुलिस ने दोनों से लिखित में लिया है। 

हल्द्वानी की रहने वाली लड़की ग्रेजुएट और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। लड़का समुदाय विशेष का है और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 9वीं पास है और घर को पुताई करता है। दो साल पहले दोनों को प्रेम हुआ। लड़की के परिवार ने विरोध किया तो लड़की, लड़के के साथ उसके घर रहने लगी।

18 अप्रैल को दोनों ने एसडीएम कोर्ट में विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद एसडीएम कोर्ट में दोनों के विवाद का नोटिस चस्पा कर दिया गया। कुछ दिन पहले कायस्त महासभा के लोगों ने नोटिस खा तो लड़की के परिजनों को खबर की।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे लड़का-लड़की पहुंचे तो लड़की के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने विवाह पर आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। लड़का-लड़की साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझाबुझा कर दोनों को शाम 5 बजे कोतवाली लाया गया। यहां भी साढ़े 7 बजे तक समझा-बुझाना जारी रहा। जिसके बाद लड़की को बयान के लिए एसडीएम कोर्ट ले जाया गया। बाद में दोनों एक-दूसरे के साथ न रहने पर राजी हो गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लड़की अपने परिवार के साथ रहना चाहती है।

निकाह और धर्म परिवर्तन का सुबूत नहीं दिखा पाए
पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि वह लड़की को बरेली ले गया था। जहां एक मस्जिद में इमाम ने लड़की को कलमा पढ़ा कर उसका धर्म परिवर्तन किया और वहीं दोनों ने शादी कर ली। हालांकि वह शादी की रसीद नहीं दिखा पाया। निकाह के दौरान लड़का पक्ष से बतौर गवाह उसके माता-पिता मौजूद थे, लेकिन लड़की की ओर से कोई नहीं था। ऐसे में निकाह को वैध नही ठहराया जा सका।  

पड़ोसी के घर पुताई करने गया था, वहीं शुरू हुई कहानी
दो साल पहले लड़का, लड़की के पड़ोस में पुताई करने गया था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लड़की ने उसी वर्ष होली पर लड़के को घर बुलाया, लेकिन लड़की के माता-पिता पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया। तब लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान नहीं दिया। लड़का छूटा तो वह अगले ही दिन लड़के के साथ भाग गई। तब से दोनों साथ ही रह रहे थे।