World Hypertension Day: ब्लड प्रेशर को सही से नापें, लंबा जीवन जीने के लिए अपनायें यह उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से और सही से जांच करनी चाहिए, बीपी को कंट्रोल में रखकर लंबा जीवन जिया जा सकता है। यह जानकारी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के अवसर पर जनता के नाम एक संदेश जारी करते हुए स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पूर्व चेयरमैन और फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने दी है ।

उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन मतलब ब्लड प्रेशर का बढ़ना एक साइलेंट किलर माना जाता है, इसलिए नियमित रूप से सही तरीके से जांच करके और चिकित्सीय सलाह को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। वहीं उचित खानपान, शारीरिक व्यायाम, जीवन शैली में सुधार, नशे से दूरी बनाकर हाइपरटेंशन से मुक्ति पाई जा सकती है।

लक्षण और बचाव  

उन्होंने बताया कि सुबह सिर दर्द, नाक से खून,अनियमित हार्टबीट, आंखें कमजोर हो रही,  कान में सीटी बजना, ज्यादा थकान आना, उल्टी महसूस होना या उल्टी होना, कन्फ्यूजन, एंजायटी, सीने में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न होना गंभीर हो सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं।

Blood pressure को चेक करते समय हाथ में बांधे जाने वाले कफ में पहले से भरी हुई हवा को बाहर निकाल दे, कफ को सही जगह पर बांधे और तीन बार ब्लड प्रेशर लेने के बाद उसका औसत निकाल लें। बैठकर , मशीन का कफ हृदय के समानांतर रखते हुए रक्तदाब को नापें, ध्यान रखिए बीपी नापते समय बातचीत ना करिए वरना रीडिंग गलत आ सकती है ।

ब्लड प्रेशर नापने के पूर्व थोड़ी देर तक आराम करें, तेज कदम चलकर आने और व्यायाम के तुरंत बाद ब्लड प्रेशर चेक ना कराएं, किसी भी तनाव की स्थिति में ब्लड प्रेशर अगर चेक कराया जाएगा तो उसकी नाप सही नहीं आएगी यह भी ध्यान रखें की आपकी नींद पूरी हो जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है

यदि आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा हो तो चिकित्सक की सलाह लेकर समय से आवश्यक औषधियांलीजिए, जिससे ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके । ब्लड प्रेशर से उत्पन्न होने वाली बीमारियां समझ में नहीं आती है, और जब समझ आती हैं तब तक शरीर को हानि पहुंचा चुकी होती हैं, इसीलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी पहुंचे पीएम मोदी, अखिलेश पर कसा तंज, कहा- समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया...बस आंसू नहीं निकले

संबंधित समाचार