Kanpur Fire: सीसामऊ में टेनरी कंपाउंड में लगी भीषण आग...दमकल कर्मियों ने पाया काबू
कानपुर के सीसामऊ में टेनरी कंपाउंड में आग लग गई
कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ थानाक्षेत्र में स्थित टेनरी कंपाउंड के गोदाम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर जब तक कर्मचारी पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान मिनी कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना दी गई।
जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
शुक्रवार सुबह टेनरी कंपाउंड में 7.28 पर नूर एंटरप्राइजेज के कुर्सी और मेज के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर कर्नलगंज, फजलगंज और मीरपुर से कुल तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं चकेरी के पुराने एयरपोर्ट के पास जंगल की झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर इलाकाई लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद जाजमऊ फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, पनकी के साइट-तीन स्थित गुडरिच इंडस्ट्रीज रबर फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर जनरेटर में आग लग गई। आज देखते ही देखते फैक्ट्री में फैलने लगी तो कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: पति ने पत्नी को छत से फेंक उतारा मौत के घाट...इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
