बरेली: कार न रोकने पर चार लोगों ने झोंका फायर, विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंके...लाठी-डंडे से हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: सुभाषनगर क्षेत्र में एक युवक पर चार लोगों ने कार न रोकने पर फायरिंग की। जब युवक ने विरोध किया तो ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। युवक ने चारों आरोपियों पर अक्टूबर 2023 में सिगरेट के रुपये मांगने पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें सभी जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मारुति विहार निवासी शुभम यादव ने बताया कि वह गुरुवार को घर से बड़ा डाकखाना के पास दुकान पर जा रहे थे। आरोप है कि विशाल ठाकुर पीछे से आकर कार रुकवाने लगा। गाड़ी नहीं रोकने पर चुन्नू ने फायर कर दिया।

इन लोगों ने ओवरटेक कर कार रोक ली और घसीटकर रेलवे मैदान में ले गए और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर फेंके। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के चढ़ा हत्थे

संबंधित समाचार