पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किये रामलला के दर्शन, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज परिवार समेत श्रीराम लला का दर्शन-पूजन किया। वे कुबेर टीला भी गये। पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे।

4

जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए।आज सुबह वे श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने की।

4

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे अयोध्या, जैन मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनके आगमन से पूर्व रामपथ खाली करा दिया गया। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या पहुंचे। अयोध्या धाम स्थित जैन मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया। 

संबंधित समाचार