खटीमा: मगरमच्छ के हमले से युवक हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बरी अंजनिया के एक युवक को मगरमच्छ ने उस समय घायल कर दिया जब वह खेत में पानी लगा रहा था। और पाइप में कचरा आने पर नाले में उतरा था। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बरी अंजनिया निवासी कुलदीप सिंह राणा गांव के पास बहने वाले नाले पर पंपिंग सेट लगाकर नाले से पानी निकालकर धान के खेत में पानी लगा रहा था।
 
इसी दौरान नाले में पड़े पाइप के मुहाने पर कचरा आ गया था। जिसे हटाने के लिए कुलदीप नाले में उतरकर पाइप को साफ कर रहा था। उसी समय मगरमच्छ ने उसपर हमला कर घायल कर दिया। कुलदीप की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए और उसे तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार