मोदी ने किया अयोध्या के गौरव को पुनर्स्थापित: लल्लू सिंह
अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता मनोज जायसवाल की ओर से नाका स्थित एक धर्मशाला पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में एक जन संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधानसभा के प्रभारी अशोक कसौधन के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के गौरव को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्स्थापित किया है। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। इसलिए हम सभी को जात-पात से ऊपर उठकर एक बार फिर मोदी सरकार बनानी है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या के चुनाव परिणाम से पूरे विश्व में संदेश जाएगा।
प्रमुख रूप से चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष रमेश चौरसिया, भोजवाल समाज के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भोजवाल, कसौधन समाज के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, दोसर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र अग्रहरि, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के संयोजक गगन जायसवाल तथा रामनाथ जायसवाल, रंजीत शर्मा, अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की शकुंतला त्रिपाठी एवं श्यामा शर्मा, संजय श्रीवास्तव, पीएन राय,प्रताप बहादुर जायसवाल, सुनील जायसवाल, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
