अनिल अंबानी ने कंपनी बेचने के लिए RBI से लगाई गुहार, बोले- 10 दिन का समय और दे दीजिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अनिल अंबानी ने कंपनी बेचने के लिए आरबीआई से गुहार लगाई है। आरबीआई से कंपनी  बेचने के लिए  अनिल अंबानी ने 10 दिन का समय मांगा है। भारी कर्ज में डूबी र‍िलायंस कैप‍िटल (RCAP) के टेकओवर प्रोसेस को पूरा करने में अभी और समय लगेगा। 

अन‍िल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी का टेकओवर ह‍िंदुजा ग्रुप की कंपनी की तरफ से क‍िया जा रहा है। र‍िलायंस कैप‍िटल (RCAP) के प्रशासक ने र‍िजर्व बैंक ऑफ‍ इंड‍िया (RBI) से कारोबार को खरीदने वाले को कंपनी सौंपने के ल‍िए समय सीमा में 10 दिन का विस्तार देने की मांग रखी है।

जानकारी के मुताबिक आरकैप (RCAP) की खरीदार ह‍िंदुजा ग्रुप की कंपनी है। रिलायंस कैपिटल की संपत्ति को आदित्य एंटरप्राइजेज (ह‍िंदुजा ग्रुप की कंपनी) को सौंपने की टाइम ल‍िम‍िट शुक्रवार को खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में विभव कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

संबंधित समाचार