Unnao: ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत महिला ने दो बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम...कारण जानकर हर कोई रह गया दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत महिला दो बेटों को जहर देकर फांसी पर झूली

उन्नाव, अमृर विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के पटकापुर गांव की रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत होकर शनिवार रात दो बेटों को जहरीला पदार्थ देने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी व छोटे नाती की मौत की सूचना पर परिजन बेहाल हो उठे। 

वहीं महिला के बड़े बेटे का इलाज हैलट में चल रहा है। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के विरूद्ध आत्महत्या के दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया। पुलिस ने मां व बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बिहार थाना क्षेत्र के चिकंदरपुर गांव के रहने वाले शिव शंकर ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि लगभग तेरह साल पहले उसने अपनी बेटी सोमवती (35) का विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के पटकापुर गांव निवासी मोतीलाल के बेटे संतकुमार के साथ किया था। बेटी के दो बेटे अंश (12) व सुधीर (9) थे। चार माह पहले बीमारी के चलते दामाद संत कुमार की मौत हो गयी थी। 

पति की मौत के बाद ससुरालीजन उसके जेठ कमलेश, प्रकाश, बालकराम पुत्रगण मोतीलाल व जेठानी मधु पत्नी बालकराम आये दिन लड़ाई झगड़ा कर बेटी सोमवती को प्रताडित करने लगे। प्रताड़ना से आहत होकर शनिवार रात दोनो बेटों को जहरीला पदार्थ देकर बेटी सोमवती ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी सोमवती व उसके छोटे बेटे सुधीर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बड़े बेटे अंश का हैलट में इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने मृतका सोमवती के पिता शिव शंकर की तहरीर पर चार ससुरालीजनों पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मार्निग वॉक के दौरान जिला जज के डिप्टी नाजिर को सांड ने पटककर मार डाला...पत्नी रो-रोकर हुई बदहवास, परिजनों ने सिस्टम को कोसा

संबंधित समाचार