वैश्विक भूख सूचकांक में बांग्लादेश 75वें, भारत 94वें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) की तरफ से हाल ही में जारी ताजा रिपोर्ट में भारत के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश 107 देशों की सूची में से 75वें स्थान पर आ गया है जबकि भारत इस सूची में 94 वें स्थान पर हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में बंगलादेश 117 देशों की सूची …

ढाका। वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) की तरफ से हाल ही में जारी ताजा रिपोर्ट में भारत के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश 107 देशों की सूची में से 75वें स्थान पर आ गया है जबकि भारत इस सूची में 94 वें स्थान पर हैं।

इससे पहले वर्ष 2019 में बंगलादेश 117 देशों की सूची में 88वें स्थान पर था। कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुन्गेरिल्फ द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित जीएचआई की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश से अधिक अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका 64 वें और नेपाल 73 वें स्थान पर है।

संबंधित समाचार