लखनऊ: रक्षामंत्री से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, जानिये क्या बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ: रक्षामंत्री से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, जानिये क्या बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ, अमृत विचार। रक्षामंत्री राथनाथ सिंह से रविवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की है। आवास पर रक्षामंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की मांगों को एक बार फिर दोहराया है।
 
राजनाथ सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि देशभर में कर्मचारियों से दिल्ली में वीपी मिश्र के नेतृत्व में वे बराबर मिलते रहते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक करके समाधान निकालने में बराबर सहयोग भी करते हैं। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए समिति का गठन,आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन की नियमावली बनाने ,एनपीएस में सरकार को अंशदान में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी आदि शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा के नेतृत्व में महासचिव शशि कुमार मिश्रा, संयोजक सतीश कुमार पांडे, गिरीश चन्द्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निगम कर्मचारी महासंघ, गिरजा शंकर तिवारी अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,अतुल मिश्रा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ,राजकीय निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, महामंत्री घनश्याम यादव आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: गोंडा: चुनाव ड्यूटी को निकले सहायक समाज कल्याण अधिकारी की मौत