बदायूं: सड़क किनारे घायल मिला मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। मजदूरी करने के लिए घर से गया युवक बिसौली-दबतोरी मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसी सीएचसी पर भर्ती कराया। युवक की तलाश करते हुए परिजन पहुंचे। सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां आधी रात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच शुरू की है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी दर्शन (38) मजदूरी करते थे। रविवार को वह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। देर शाम वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कस्बा के अलावा रिश्तेदारी में भी उनके बारे में जानकारी की लेकिन पता नहीं चला। तो पुलिस को अवगत कराया। 

देर रात पुलिस ने दर्शन के परिजनों को बताया कि एक युवक बिसौली-दबतोरी मार्ग पर घायल मिला है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। परिजन सीएचसी पहुंचे। युवक की दर्शन के रूप में पहचान की। चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों दर्शन को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां रविवार आधी रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: नगर पालिका, नगर पंचायत यूनियन की अध्यक्ष बनीं उसावां चेयरमैन प्रियंका

 

संबंधित समाचार