Lok Sabha Election 2024: बांदा में पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबियत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। जिले में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बांदा में नरैनी विधानसभा के बूथ संख्या 60 के पीठासीन अधिकारी मुन्ना प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से तबियत खराब होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। ऐसे में, उनकी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट उनकी जगह पर पहुंचे और मतदान को कराया। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: जालौन में नई नवेली दुल्हन को लेकर दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र, अधिकारियों ने किया नवदंपति का स्वागत

 

संबंधित समाचार