शांतिपुरी: मछली पकड़ रहे ग्रामीण पर भालू का हमला, स्थिति नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांतिपुरी, अमृत विचार। शांतिपुरी नंबर पांच सूर्यनगर नजीमाबाद स्थित धौराडैम में मछली पकड़ रहे एक स्थानीय ग्रामीण पर झाड़ियों में छिपे जंगली भालू ने हमला कर दिया। इससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सूर्यनगर नजीमाबाद निवासी स्थानीय ग्रामीण 75 वर्षीय मुकुंद पुत्र कार्तिक धौराडैम जलाशय में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वहां पास की झाड़ियों में छिपे बैठे जंगली भालू ने अचानक मुकुंद पर हमला कर दिया। मुकुंद के चिल्लाने की आवाजें सुन उसके दूसरे सभी साथी उसकी ओर दौड़ पड़े।

साथियों के काफी हो हल्ला करने पर भालू वहां से भाग गया। लेकिन भालू के हमले में मुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय ग्रामीणों व प्रधान प्रतिनिधि अजय साहनी तथा डॉली रेंज के फॉरेस्ट गार्ड कैलाश भाकुनी ने उपचार के लिए सितारगंज हॉस्पिटल भेज दिया है। जहां देर शाम समाचार लिखे जाने तक घायल मुकंद का उपचार चल रहा था। वहीं नज़ीमाबाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय साहनी ने वन विभाग से पीड़ित को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
                  

संबंधित समाचार