बरेली: फतेहगंज पूर्वी में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
बरेली,अमृत विचार। मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव बालूपुरा …
बरेली,अमृत विचार। मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव बालूपुरा निवासी हेमराज ने बताया कि रामदास (50) उनका रिश्ते का भाई था। आठ दिन पहले रामदास का विवाद गांव के ही बादशाह से हो गया था। कुछ लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। समझौते के बाद रामदास विवाद को भूल गया था। शनिवार रात को उनके गांव का नरेश रामदास के पास आया और घर से बुला ले गया।
काफी देर तक जब रामदास घर नहीं आए तो लोगों ने उन्हें तलाश किया। इसके बाद रामदास देर रात गांव के पास बेहोशी हालत में मिला था। तब परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हेमराज ने बताया कि रामदास की हत्या बादशाह और नरेश ने की है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रामदास की हत्या पीट-पीटकर की गई है। उसकी दो पसलियां टूटी हुई हैं। इसके अलावा फेफड़े भी फट गए हैं।
