संभल: इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म, शिकायत पर पिता से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

demo image

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव में जंगल में शौच के लिए गई इंटर की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के दो दोस्त उसके मददगार बनकर वहां खड़े रहे। पिता ने शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

कैला देवी थाना क्षेत्र के  गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा रविवार शाम घर से शौच के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक जंगल में पहुंच गये और छात्रा को अपने साथ दूसरे गांव के जंगल में ले गए। छात्रा का कहना है कि जंगल में मक्का के खेत में एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि बाकी दो वहां उसके मददगार बने खड़े रहे। छात्रा ने घर आकर आपबीती बताई। 

आरोप है कि युवक के घर शिकायत करने पहुंचे छात्रा के पिता के साथ भी आरोपी  युवकों ने मारपीट की। मंगलवार को छात्रा के पिता  ने तहरीर दी तो कैला देवी पुलिस ने  तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। एएसपी श्रीश्चंद्र व सीओ अनुज कुमार शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढे़ं- संभल: कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीला पदार्थ पीने से बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार