नहाते समय तीन लड़के गंगा नदी में डूबे, दो का हुआ रेस्क्यू-एक की तलाश जारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। गंगा नदी में स्नान करते समय तीन लड़के डूब गए जिसमें दो को बचा लिया गया, लेकिन तीसरे का तीन घंटे बाद भी कोई सुराग न लग सका। ऐसे में ग्रामीणों के साथ गोताखोर तलाश में जुटे हुए है।

बुधवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे रहीमपुर लोनारी गांव के आकाश 15 वर्ष पुत्र सुरेंद्र, रेशू 14 वर्ष पुत्र भगवानदीन और सोनू 14 वर्ष पुत्र नरेश जो देवीपुरवा गांव के पास से गुजरी गंगा नदी के किनारे तरबूज लेने गया था। तभी तीनों लड़के गंगा में स्न्नान करने लगे। इसी दौरान गंगा में स्नान करते समय रेशू और सोनू को आस पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से बचा लिया गया लेकिन आकाश गंगा नदी में डूब गया, गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण गोताखोरो की मदद से तलाश में लगे हुए है। लेकिन तीन घंटे बाद तक पता न चल सका। आकाश तीन भाई और एक बहन है। जो दूसरे नंबर का था। उसके पिता खेती किसानी करते है। इस संबंध में उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: नगर पालिका के सभासद को पीटा, 2 नामजद‌ आरोपियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार