प्रयागराज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार एवं महिला संरक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। सालसा सदस्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश गौतम ने बुधवार को जिला कारागार प्रयागराज एवं महिला संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कारावास में निरूद्ध बंदियों से समस्याओं के सम्बंध में संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से बंदियों को मिल रहे खानपान के सम्बंध में कारागार के भोजनालय का निरीक्षण किया गया। बंदियों को मिले भोजन में दाल की गुणवत्ता में कमी पायी गयी। इस सम्बंध में अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वह बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को नियमानुसार बनवायें, जिससे बंदियों को भोजन के सम्बंध में असुविधा का सामना न करना पड़े। 

वाॅटर कूलर की कराई व्यवस्था

जनपद एवं सत्र न्यायालय प्रयागराज में स्थापित विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली कार्यालय में पेयजल की असुविधा को देखते हुए कार्यालय में एक वाॅटर कूलर की व्यवस्था बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुदान के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश गौतम द्वारा बुधवार को करायी गयी।

 

संबंधित समाचार