सहारनपुर: प्रेम प्रसंग में पॉलीटेक्निक के छात्र की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में पैथालॉजी लैब में काम करके लौट रहे पॉलीटेक्निक के एक छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पॉलीटेक्निक का छात्र गौरव (20) एक पैथोलोजी लैब में नौकरी भी करता था। 

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को वह लैब में अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। जैन ने बताया कि देर रात घर से करीब चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसका शव पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। 

जैन के मुताबिक मृतक के पिता पिंकी ने बताया कि उसके पुत्र का पास के ही एक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था लेकिन युवती के परिजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों ने युवती के छह परिजन को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।  

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: सुलतानपुर पहुंचे वरुण गांधी, मां मेनका के लिए किया प्रचार, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार