चम्पावत: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी भाजपा से निष्कासित कमल सिंह रावत को जमानत मिल गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद रावत 31 दिसंबर 2023 से जेल में था। कमल सिंह रावत को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है।

कमल सिंह रावत पर चम्पावत ब्लॉक के एक गांव की एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण करने का आरोप था। आरोपी के खिलाफ 29 दिसंबर को चम्पावत में धारा 376, 506, 363 के साथ पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी जेल में था। मुकदमा दर्ज होने से कुछ समय
पहले तक वह भाजपा के तल्लादेश मंडल का अध्यक्ष था।

संबंधित समाचार