मुरादाबाद: कोरोना वायरस को परास्त कर योद्धा बनी 100 साल की वृद्धा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना के खौफ के बीच एक वृद्ध महिला ने जिजिविषा को साबित किया है। उसके हौसले, हिम्मत और अनुशासन ने इस संक्रमण को मात दे दी है। उत्साहित करने वाली बात तो यह है, जिस संक्रमण से युवाओं से लेकर किशोर उम्र के बच्चे घबराए हुए हैं, उस वायरस को परास्त करने वाली …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना के खौफ के बीच एक वृद्ध महिला ने जिजिविषा को साबित किया है। उसके हौसले, हिम्मत और अनुशासन ने इस संक्रमण को मात दे दी है। उत्साहित करने वाली बात तो यह है, जिस संक्रमण से युवाओं से लेकर किशोर उम्र के बच्चे घबराए हुए हैं, उस वायरस को परास्त करने वाली इस वृद्ध महिला की उम्र सौ साल है। सौ साल की इस महिला की हिम्मत और संयम को देख स्वास्थ्य विभाग सहित रेलवे के अधिकारी भी हैरत में है।

रविवार को इस सबसे बुजुर्ग कोरोना योद्धा को फूल मालाओं के साथ सम्मानित करते हुए कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब यह महिला कोविड नियमों का पालन करते हुए अपनो के बीच है।

सिविल लाइंस के नवीन नगर की रहने वाली शांति देवी की तबियत खराब होने पर कोविड जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, इन्हें सात दिन पहले ही रेलवे के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि काफी बुजुर्ग इन महिला में कोई और बीमारी नहीं थी। लिहाजा इन्हें भर्ती करने के बाद कोविड नियमों के बारे में बताया गया। अच्छी बात यह रही कि इन्होंने इसका खूब पालन भी किया। संयम, अनुशासन और हौसले की बदौलत जिजिविषा को कायम रखा।

सात दिन में ही कोविड संक्रमण को मात देकर उन्होंने बुजुर्ग होने के बावजूद यह साबित किया कि नियमों का पालन कर भी संक्रमण को मात दी जा सकती है। रविवार को उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया और उनके सम्मान में चिकित्सकों द्वारा फूल माला पहनाकर उनके लिए ताली बजाई गईं। इस दौरान डीआरएम तरूण प्रकाश ने भी इसे सराहा।

कई बुजुर्ग फिर कोरोना की चपेट में
कोविड संक्रमण की चपेट में ज्यादातर बुजुर्ग आ रहे हैं। इन बुजुर्गों की उम्र साठ से नब्बे तक सामने आ रही है। इनमें उन बुजुर्गों की तबियत को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है, जो शुगर और अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। इन बुजुर्गों को आइसोलेट किया गया है।  कोविड जांच रिपोर्ट के अनुसार न्यू सिविल लाइंस की की महिला सहित दो, लाजपत नगर में साल का बुजुर्ग सहित दो संक्रमित मिले। रैपिड एंटीजन किट से 15 स्थानों पर 1426 लोगों की कोविड जांच हुई। इसमें डिलारी में तीन, बंगला गांव व किसरौल में दो संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि बगैर मास्क के रहना और सामाजिक दूरी का पालन न करने के कारण संक्रमित आ रहे हैं। वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक सभी को अहतियात बरतने की जरूरत है। जो संक्रमित हुए हैं, उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

संबंधित समाचार