सीतापुर: डीजल पाइप लाइन लीकेज से रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, लाखों का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। हरगांव थाना इलाके में गुरुवार की देर रात रोडवेज की अनुबंधित बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर और निकास द्वार से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगने की वजह डीजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। सूचना पर देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार यूपी परिवहन निगम की रोडवेज की अनुम्बन्धित बस लखनऊ डिपो से गोला लखीमपुर खीरी के लिए निकली थी। परिचालक ने बताया कि इस बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि बस हरगांव कस्बे में पहुंचते ही अचानक डीजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से अचानक बस रुक गई और धुंए उठने लगा। बस में धुंआ उठता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई और यात्री खिड़कियों की शीशे तोड़कर कुछ यात्री निकास द्वार से आनन फानन में बाहर कूद गये।

इस दौरान कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल भी हुए। देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह चपेट में ले लिया और धूं धूं कर बस जलने लगी। सूचना पर करीब 1 घण्टे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बस में रखे यात्रियो का लाखो का सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में भीषण हादसा: ट्रक से कुचल कर 3 मोपेड सवारों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार