काशीपुर: ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के शिवलालपुर निवासी एक युवक ने अपने भाई के इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार के दौरान लापरवाही की। इसके चलते उसकी भाई की मौत हो गई। मामले में पीड़ित ने निजी अस्पताल के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिवलालपुर अमर झण्डा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई को उसका चचेरा भाई धीरज कुमार अपने एक अन्य भाई के साथ बाइक से करनपुर चौराहे से घर की आ रहा था। इसी बीच उसकी बाइक फिसलने से धीरज के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। जिसमें उसकी आंख के नीचे की हड्डी व नाक पर फ्रैक्चर हो गया।

बताया कि जिसके बाद धीरज का काशीपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोप लगाया कि 20 मई को अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके भाई ऑपरेशन किया। आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही की। जिसके बाद उसके भाई की मौत हो गई। कोतवाल आशुतोष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार