सुलतानपुर :  मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

सुलतानपुर :  मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

धनपतगंज, सुलतानपुर,अमृत विचार। विकासखंड धनपतगंज  अंतर्गत वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 में कल होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। क्षेत्र के 142 मतदान केंद्रों पर सुबह निर्धारित समय पर लगभग एक लाख पच्चीस हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी हैं।

सरैया माफी बूथ संख्या 91, 92 महिला मतदाता पुरुषों की अपेक्षा अधिक होने के कारण सरैया माफी बूथ संख्या 91,92 को पिंक बूथ बनाया गया है। जिस पर सिर्फ महिला मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। इस बूथ को पिंक कलर में रंग रोगन कर पहचान दी गयी है। इसी के साथ देहली बाजार बूथ संख्या 72 का मॉडल बूथ बनाया गया है। जहां बिशेष सुरक्षा के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

9040 कर्मी कराएंगे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि 1991 पोलिंग पार्टियों में कुल 9040 मतदान कर्मी हैं। जिन्हें 450 बसों व 700 हल्के वाहनों से मतदान केंद्रों तक भेजा गया है। कुछ वाहनों को रिजर्व में भी रखा गया है। जिले में कुल 18 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। जिन पर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है।