मायावती का दावा- निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हुआ तो भाजपा सत्‍ता से बाहर हो जाएगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दावा किया कि अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुआ तो भाजपा और उनके सहयोगी सत्ता से बाहर हो जाएंगे। बसपा प्रमुख मायावती ने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार जावेद सिमनानी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कहा, ‘‘जैसे लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण देश और राज्यों में सत्ता से बाहर हो गयी, उसी तरह भाजपा भी सत्ता से बाहर हो जाएगी बशर्ते निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव हो और वोटिंग मशीन में कोई गड़बड़ी न हो।’’ 

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने बसपा सरकार में बहुजन नेताओं के नाम पर रखे गए जिलों के नाम बदल दिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब सपा सत्ता में थी तो उसने उन जिलों और संस्थानों के नाम बदल दिए जो हमने अपने संतों और गुरुओं के नाम पर बनाए थे। इससे इन संतों और गुरुओं के प्रति उनकी (सपा की) बुरी मंशा का पता चलता है।’’ 

बसपा प्रमुख ने दावा किया, ‘‘हिंदुत्व की आड़ में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम पर है। इसके साथ ही ऊंची जाति के गरीब लोगों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। खासकर ब्राह्मण समुदाय को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर परेशान किया जा रहा है।’’ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर मुस्लिम समाज का शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो इनका शोषण व उत्पीड़न रोका जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि भ्रष्टाचार अभी भी खत्म नहीं हुआ है।’’ मायावती ने कहा कि अगर बसपा सत्ता में आई तो वह सर्वजन समाज का कल्याण सुनिश्चित करेगी। गोरखपुर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:-परिवार के मुखिया को आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए, प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात