IPL 13: अमित मिश्रा की जगह दिल्ली की टीम में शामिल हुए प्रवीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने चोट के कारण आईपीएल 13 से बाहर हुए अमित मिश्रा की जगह लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है। प्रवीण पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। 27 वर्षीय प्रवीण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में खिलाड़ियों की नीलामी में अपनी …

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने चोट के कारण आईपीएल 13 से बाहर हुए अमित मिश्रा की जगह लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है। प्रवीण पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। 27 वर्षीय प्रवीण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में खिलाड़ियों की नीलामी में अपनी टीम में लिया था लेकिन एक भी मैच खेलाए बिना उन्हें दो सत्रों के बाद रिलीज कर दिया था।

अमित मिश्रा की जगह टीम में शामिल किए गए प्रवीण दुबे कर्नाटक के लिए अपने घरेलू मैच खेलते हैं और अभी तक उन्होंने 14 घरेलू टी-20 मैचों में कुल 16 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.87 के करीब रही है।

तीन अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर केकेआर के खिलाफ हुए मैच में अमित मिश्रा अपने ही गेंदबाजी पर नितीश राणा द्वारा मारे गए शॉट पर कैच लेने के प्रयास में अपनी उंगलियों को चोटिल कर बैठे जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

संबंधित समाचार