उत्तराखंड में गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी..भारत सरकार से बात करेगा दक्षिण अफ्रीका, अरबों गबन का आरोप

उत्तराखंड में गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी..भारत सरकार से बात करेगा दक्षिण अफ्रीका, अरबों गबन का आरोप

उत्तराखंड के एक बड़े बिल्डर ने बहुमंजिला अपार्टमेंट से छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के नाम शामिल हैं। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 

इस बीच शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी रिपोर्ट के बाद वह भारत सरकार से बातचीत करेगा। आरोपियों गुप्ता बंधुओं में से एक की कथित तौर पर अफ्रीकी स्वामित्व वाले सरकारी उद्यमों से अरबों रुपये की लूट केस में पुलिस को तलाश है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा के साथ नजदीकी संबंधों के चलते दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता पर अरबों रैंड हेराफेरी का आरोप है। दोनों गुप्ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका में मीडिया, आईटी और खनन क्षेत्र में एक बड़ा साम्राज्य स्थापित कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका में साल 2018 में जैकब जूमा के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद तीनों गुप्ता बंधु परिवार सहित दुबई के लिए फरार हो गए। 

साल 2023 में संयुक्त अरब अमीरात ने राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता के प्रत्यर्पण के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका ने दोनों को भगोड़ा घोषित करार दिया। इसके साथ ही गुप्ता बंधुओं की दक्षिण अफ्रीका में स्थित सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। जिन्हें ​छुड़ाने के लिए उन्होंने केस भी दायर किया है। इस बीच शुक्रवार को उत्तराखंड के एक बड़े बिल्डर ने अपने ही बहुमंजिला अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। जिसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता का नाम शामिल था। 

उत्तराखंड पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता की गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक की। वहीं राजधानी देहरादून की एक कोर्ट ने शनिवार को बिल्डर सतिंदर सिंह उर्फ ​​बाबा साहनी को सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में दक्षिण अफ्रीका स्थित दोनों उद्यमियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढे़ं- देहरादून: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

 

 

 

ताजा समाचार

पीलीभीत: गोशाला की जमीन जोतने को लेकर चले लाठी डंडे और तलवारें...ई-रिक्शा, ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़, वीडियो वायरल 
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी 
Kanpur: दो बसें रास्ते में जलीं, तीन फोरमैन निलंबित...बसों के रखरखाव में लापरवाही पर परिवहन निगम सख्त, MD की विशेष टीम कर रही चेकिंग
Kanpur News: बस में बेसुध हुआ यात्री, पुलिस बोली-आफत यहां लेकर क्यों आते हो...आखिर में हो गई मौत, पढ़ें- पूरी खबर
Munjya Box Office Collection : फिल्म 'मुंज्या' का क्रेज नहीं हो रहा खत्म, 10 दिन में पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा 
शाहजहांपुर: अंबा टॉकीज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी