Kanpur Dehat Murder: छोटे ने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या...इलाके में फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में हत्यारोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में छोटे ने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

कानपुर देहात, अमृत विचार। सिंकदरा थानाक्षेत्र के सिल्हौला बुजुर्ग गांव में देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं गांव बाहर खेतों से आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सिकंदरा थानाक्षेत्र के सिल्हौला बुजुर्ग गांव निवासी शैलेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंझला भाई ट्रक चालक उपेंद्र यादव उर्फ नीतू (35) अपनी पत्नी रेशमा देवी की शिकायत पर शनिवार रात ट्रक लेकर घर आया था। 

इसी दौरान उसकी किसी बात को लेकर सबसे छोटे भाई रविंद्र यादव से विवाद हो गया। गाली-गलौज के साथ दोनों में मारपीट होने लगी। तभी रविंद्र यादव ने डंडे से उपेंद्र यादव के सिर पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी रेशमा देवी ने बताया कि देवर रविंद्र अविवाहित है। शनिवार की दोपहर घर आकर उससे मारपीट करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौच करता रहा। 

जिसकी शिकायत ट्रक चला रहे पति उपेंद्र यादव से की थी। उन्होंने देर रात तक घर आने की बात कही थी। तभी शनिवार की देर रात में गांव के बाहर ट्रक खड़ा कर उपेंद्र बड़े भाई शैलेंद्र यादव से शिकायत करने जा रहा था। रास्ते में ही रविंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। वहीं फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए। 

वहीं घटना से मृतक की पत्नी रेशमा, पुत्री साक्षी, मानवी, परी समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: एक साथ जी न सके तो मौत को लगाया गले...प्रेमी युगल के फंदे पर लटके मिले शव, दोनों घर से भाग चुके थे

संबंधित समाचार