अयोध्या: रामलला के बाद कुबेर टीला व शेषावतार मंदिर में भी मिलेगा दर्शन

अयोध्या: रामलला के बाद कुबेर टीला व शेषावतार मंदिर में भी मिलेगा दर्शन

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को शेषावतार, सप्त मंडपम और कुबेर टीला पर भगवान शिव के भी दर्शन कराए जाएंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।  वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं को नंगे पांव परिसर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रवेश कराने को बड़ी चुनौती मान रहा है।
       
मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक कुबेर टीला का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जहां जटायु महाराज स्थापित भी हो गए हैं। राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे सप्त मंडप और शेषावतार मंदिर के निर्माण का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। तब तक सभी मंदिरों को जोड़ने वाला दर्शन पथ भी सही तरीके से तैयार हो जाएगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से सभी मंदिरों तक जा सकेंगे। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे। उद्यान विभाग इस पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 150 से ज्यादा रामायण कालीन पौधों का उल्लेख मिला है। उन्हीं में से ही चयन करके कुबेर टीला पर पौधे लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को जूते और चप्पल नहीं उतारने पड़ेंगे। इसके लिए जन्मभूमि परिसर में प्रवेश के बाद निकास के अलग मार्ग होंगे।

ये भी पढ़ें -Video: मंच पर थे अखिलेश यादव, तेजी से दौड़ कर आया युवक-देखिये फिर क्या हुआ