ऋषिकेश: दो साल बाद चीला नहर से बरामद हुई कार और कंकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। इस बीच दो वर्ष पूर्व चीला शक्ति नहर में वही कार मिली है जो दो साल पूर्व नहर में गिर गई थी, जिसमें पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे।

इस हादसे में तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का सुराग नहीं लग पाया था। अब दो वर्ष बाद शक्ति नगर में एक कार नजर आई।  पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कर ली गई है।

संबंधित समाचार