कासगंज: लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया गया याद

कासगंज: लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया गया याद

कासगंज,अमृत विचार: कांग्रेस विधि विभाग द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई। जिला चेयरमैन के कार्यालय के चैंबर पर विचार गोष्ठी हुई। अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। उनके बताए आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

कांग्रेस विधि विभाग के जिला चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनिति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वंतत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया। 

वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य-एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतात्रिंक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते है। वे भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। जब तक श्रेष्टि रहेगी तब तक पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

शिवकुमार सिहं, ओमप्रकाश सिहं, मुनाजिर रफी, केशव मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, मधुर वशिष्ठ, सतेन्द्र कुमार, विकास यादव, पंकज यादव, धारा सिहं, योगेन्द्र, मौहम्मद याशीन, सादाब सैफी, आशिम, शशीकान्त पाचौरी, राजकिशोर यादव, अन्जुम राहत, मोहम्मद तारिक अली मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: फर्जीवाड़े में उलझ गई राशन वितरण प्रणाली, असमंजस में विक्रेता